• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में “खुशियों का जश्न मातम में बदला: दो स्थानों के दर्दनाक हादसों में पांच लोगों की मौत

ByTen News One Desk

Apr 30, 2026
7 Views

शाहजहांपुर में “खुशियों का जश्न मातम में बदला: दो स्थानों के दर्दनाक हादसों में पांच लोगों की मौत


टेन न्यूज़ ii 30 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जिले में एक ही दिन में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। पहली घटना तिलहर क्षेत्र की है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र निवासी संजू अपनी बारात लेकर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि वह सड़क हादसे में पहले ही घायल हो चुके थे, लेकिन परंपरा के अनुसार बग्गी पर बैठने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूल्हे की मौत से शादी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

वहीं दूसरी दर्दनाक घटना पुवायां थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई।

मृतकों में अरुण, उनकी पत्नी सीमा, बेटा नैतिक और बेटी दीक्षा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार बारात से लौटकर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

इन दोनों घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां दूल्हे की मौत से शादी का घर उजड़ गया, वहीं दूसरी ओर एक पूरा परिवार एक ही झटके में खत्म हो गया। इलाके में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!