• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम सम्पन्न, सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

ByTen News One Desk

May 1, 2026
31 Views

कन्नौज में चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम सम्पन्न, सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया गया सम्मानित


टेन न्यूज़ ii 01 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज शहर के एक निजी होटल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए साधकों, अतिथियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का संचालन बीके मनोज भाई ने किया, जबकि शुभारंभ बहन प्रियंका द्वारा शिव पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बैंगलोर स्थित ब्रह्मकुमारी धाम से पधारे मुख्य वक्ता बीके मंजूनाथ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से जीवन में निरंतर सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान बीके दिव्या बहन, रंजना बहन, रुक्मणी बहन और राधा बहन ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

ब्रह्मकुमारी आश्रम सरायमीरा की प्रभारी बीके प्रियंका बहन ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन सद्गुणों को अपनाने, विकारों और व्यसनों के त्याग तथा श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में भरथना (इटावा), मथुरा और आगरा से आईं बहनों—बीके अनीता, सुमनलता, नीरज, आरती और कौशल्या—ने भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर टेन न्यूज़ के जिला ब्यूरो प्रभाष चंद्र, पीटीआई एजेंसी के पंकज कुमार श्रीवास्तव, दैनिक जागरण के प्रतिनिधि, पब्लिक एप के कुलदीप ठाकुर, एसबी न्यूज के विवेक कुमार सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, छिबरामऊ, तिर्वा, मल्लावां, बिल्हौर, सफीपुर, सिंहौर और इन्दरगढ़ से आए श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया गया।

अंत में बहन प्रियंका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं—रामदुलारे, नितिन, अशोक, सुधीर, श्याम, अंगद, राममहेश, रविन्द्र, कृष्णा और अरुण—का धन्यवाद किया।
चार दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन ने प्रतिभागियों को ध्यान, संयम और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!