मीरानपुर कटरा में चुनावी पारा हाई: रचना गुप्ता का जोरदार जनसंपर्क, ‘शंख’ पर वोट की अपील
टेन न्यूज़ ii 01 मई 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रचना गुप्ता और उनके सहयोगी सचिन गुप्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान रचना गुप्ता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर का समग्र विकास करना है। उन्होंने जनता से मिल रहे स्नेह और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, “आपका प्यार हमारी ताकत है और आपका सहयोग हमारी उम्मीद।” उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
वहीं सचिन गुप्ता ने भी लोगों से संवाद करते हुए कहा कि नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से 5 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और चुनाव चिन्ह “शंख” पर मोहर लगाकर रचना गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, कस्बे में चुनावी माहौल और भी गरमाता जा रहा है।
