• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

ByTen News One Desk

May 3, 2026
42 Views

तिलहर हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर के तिलहर नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने कत्थई रंग की बनियान और गेहुआ रंग का लोअर पहन रखा था, जबकि उसकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। प्रथम दृष्ट्या युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!