• Thu. Sep 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऐप्जा के जिला संरक्षक बने मनोज प्रबल तिलहरी, पत्रकारों की समस्याओं व सुरक्षा पर मंथन

ByTen News One Desk

May 6, 2026
79 Views

ऐप्जा के जिला संरक्षक बने मनोज प्रबल तिलहरी, पत्रकारों की समस्याओं व सुरक्षा पर मंथन


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर: ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुराग सारथी, जिलाध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी के साथ तिलहर पहुंचे, जहां नगर पालिका परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार मनोज प्रबल तिलहरी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया।

बैठक में इंद्रभान सिंह बीनू, राजाराम गुप्ता, कुलदेव मिश्रा, इमरान सागर, अनुज यादव, कामरान अंसारी, अमुक सक्सेना सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने संगठन की एकता और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे।

इसके बाद टीम निगोही पहुंची, जहां पत्रकारों की उपस्थिति में नीरज मिश्रा उर्फ बंटी को जिला उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नति दी गई। वहीं, पत्रकारों की मांग पर शाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू को सर्वसम्मति से निगोही का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

भ्रमण के अंतिम चरण में अनुराग सारथी और अरविन्द त्रिपाठी सिंधौली पहुंचे, जहां पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्रा सहित अन्य पत्रकारों ने सुरक्षा, सम्मान और कार्य परिस्थितियों पर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से मिथुन चक्रवर्ती को सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अनुराग सारथी ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!