• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा योगी ओमनाथ ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, सरकार से की ठोस कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

May 10, 2026
12 Views

बाबा योगी ओमनाथ ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, सरकार से की ठोस कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! १० मई २०२६ !! बरेली से रिपोर्ट – राकेश कुमार रामवीर

बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटकापुर में बाबा योगी ओमनाथ ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आवारा पशुओं, गौशालाओं और झूठे मुकदमों जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

बाबा योगी ओमनाथ ने कहा कि सरकार द्वारा आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए गौशालाओं का निर्माण कराना तथा दबंग भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम जनता को राहत मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कई निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों की कार्यवाही में लापरवाही के कारण आम लोगों को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बाबा योगी ओमनाथ ने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में ठोस और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, जिससे बेगुनाह लोगों को समय पर न्याय मिल सके और झूठे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!