• Wed. Jun 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना समाधान दिवस में कन्नौज डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

ByTen News One Desk

May 10, 2026
30 Views

थाना समाधान दिवस में कन्नौज डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कन्नौज। कोतवाली कन्नौज में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना स्तर पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से फरियादियों में भरोसा देखने को मिला।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!