• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डाक विभाग की जागरूकता सभा में योजनाओं की दी जानकारी, शहीद पार्क भवन में हुआ आयोजन

ByTen News One Desk

May 26, 2026
2 Views

डाक विभाग की जागरूकता सभा में योजनाओं की दी जानकारी, शहीद पार्क भवन में हुआ आयोजन


टेन न्यूज ii 26 मई 2026 ii प्रशांत वैश्य ब्यूरो, सोनितपुर/असम

ढेकियाजुली। डाक विभाग के ढेकियाजुली उप संभाग की ओर से मंगलवार को शहीद पार्क भवन में एक विशेष जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

सभा की अध्यक्षता डाक विभाग के ढेकियाजुली उप संभाग के डाक निरीक्षक Shafique Ahmed Dev ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ढेकियाजुली आंचलिक पंचायत के अध्यक्ष Hemanta Deka उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डाक विभाग की सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर केहेरुखंदा गांव पंचायत की सभानेत्री Asha Mirdha, डाक विभाग के दरंग संभाग के मार्केटिंग ऑफिसर Hiranya Kumar Bhunya सहित विभिन्न क्षेत्रों के पोस्ट ऑफिसों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, बचत सेवाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

रिपोर्ट: प्रशांत वैश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!