• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कोकराझार की जघन्य घटना पर भड़का आक्रोश, ढेकियाजुली में आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन

ByTen News One Desk

May 26, 2026
2 Views

कोकराझार की जघन्य घटना पर भड़का आक्रोश, ढेकियाजुली में आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन


दोषियों को कड़ी सज़ा व सीबीआई जांच की मांग


टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! प्रशांत वैश्य, ब्यूरो  सोनितपुर (असम)
असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में कोकराझार जिले के नितुल चाय बागान में हुई जघन्य घटना को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। दो आदिवासी किशोरियों की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है। संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नितुल चाय बागान के एक तालाब से दो किशोरियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए थे। स्थानीय लोगों और संगठनों ने आरोप लगाया कि दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

आदिवासी 36 अनुसूचित जनजाति एकता मंच, असम के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. बानेश्वर मिर्धा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। वहीं असम प्रदेश कुड़ुख (ओरांव) संघ के अध्यक्ष धीरन तिर्की ने कहा कि आदिवासी बेटियों की सुरक्षा खतरे में है और यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। संगठनों ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!