• Wed. May 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च

ByTen News One Desk

May 27, 2026
3 Views

शाहजहांपुर में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च


टेन न्यूज़ ii 27 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। बकरीद (ईद-उल-अजहा) की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

डीएम के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लाल इमली चौराहा, ईदगाह, कनौजिया मोड़, कोतवाली समेत अन्य संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि खुले में नमाज़ अदा करने एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने एलाउंसमेंट कर लोगों से खुले में कुर्बानी न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत समेत प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!