• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

ByTen News One Desk

Jun 8, 2026
6 Views

आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी


Ten News !! 08 June 2026 !! डा. जगदेव सिंह प्रजापति, ब्यूरो चीफ, अमरोहा  

अमरोहा जनपद में आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुंदन इंटर कॉलेज, जीजीआईसी इंटर कॉलेज एवं आईएम इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों की प्रवेश जांच प्रक्रिया, यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!