• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कटरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ByTen News One Desk

Jun 8, 2026
220 Views

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कटरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता


टेन न्यूज़ !! ०८ जून २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू, सुनीत तथा ऋषभ गुप्ता के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। इसी क्रम में थाना कटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को कटरा फाटक फ्लाईओवर के पास से अभियुक्त सुनीत पुत्र वीरेन्द्र कुमार आर्या को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!