• Mon. Jun 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

17 जून को कटरा में होगा भारतीय कृषक दल का विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रमोद यादव “जनसेवक”

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
7 Views

17 जून को कटरा में होगा भारतीय कृषक दल का विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन: प्रमोद यादव “जनसेवक”


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। भारतीय कृषक दल (भाकृद) द्वारा आगामी 17 जून को जलालाबाद रोड स्थित शान मैरिज हॉल सभागार में विराट किसान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं तथा विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

यह जानकारी भारतीय कृषक दल के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती-किसानी और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा नहीं हो रही है, जबकि आम जनता इन समस्याओं से लगातार जूझ रही है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रमोद यादव ने स्थानीय विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई मामलों में उच्च स्तर से निर्देश जारी होने के बावजूद अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, किसान मंडी की स्थापना तथा गौवंश संरक्षण जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने बताया कि भारतीय कृषक दल किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी नीति और विचार सम्मेलन के माध्यम से जनता के सामने रखेगा। सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

भारतीय कृषक दल के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार ने क्षेत्र के किसानों, युवाओं एवं आम नागरिकों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!