• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सज्जादानशीन के नेतृत्व में मुस्लिम वर्ग ने विधायक को बताईं समस्याएं, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
40 Views

सज्जादानशीन के नेतृत्व में मुस्लिम वर्ग ने विधायक को बताईं समस्याएं, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । दरगाह शाह शम्सुद्दीन मियां के सज्जादानशीन के नेतृत्व में मुस्लिम वर्ग (माहीगीर) के सैकड़ों लोगों ने क्षेत्र के मौजूदा विधायक से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जनगणना से संबंधित समस्याओं सहित कई जनहित और व्यक्तिगत मामलों के समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि आवश्यक प्रमाण पत्रों के अभाव में अनेक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जनगणना और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं को भी विस्तार से रखा गया।

विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।

सज्जादानशीन ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उठाई गई समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस दौरान डॉ. काशिफ हुसैन, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, अन्ने चौधरी, इमाम अली चौधरी, पप्पू चौधरी, फरीद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!