• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना खन्ना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, गुमशुदा महिला सकुशल बरामद

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
3 Views

थाना खन्ना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, गुमशुदा महिला सकुशल बरामद


टेन न्यूज़ ii 04 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा

जनपद महोबा के थाना खन्ना पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खन्ना क्षेत्र निवासी कल्लू यादव पुत्र स्वर्गीय बलदेव यादव ने 25 मई 2026 को अपनी पत्नी मंजू यादव के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बांदा जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पलहरी निवासी भऊवा यादव उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ ही कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता और साजिश की आशंका भी जताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार संभावित स्थानों पर तलाश और दबिश की कार्रवाई जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद 2 जुलाई 2026 को काव्या ढाबा के पास, ग्राम खन्ना क्षेत्र से गुमशुदा महिला मंजू यादव, उम्र लगभग 34 वर्ष, को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!