राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का महोबा में भव्य स्वागत, फलों से किया गया तुलादान![]()
टेन न्यूज़ ii 04 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
Sadhvi Niranjan Jyoti के महोबा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनके प्रथम महोबा दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा फलों से तुलादान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने साध्वी निरंजन ज्योति को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के हितों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वागत से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कार्य करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और पिछड़ा वर्ग को न्याय व समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।