• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेलवे फाटक कटरा-कसरक बंद होने के विरोध में करणी सेना का आमजन के सहयोग से प्रदर्शन, जानिए कब खुलेगा कसरक का फाटक

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
24 Views

रेलवे फाटक कटरा-कसरक बंद होने के विरोध में करणी सेना का आमजन के सहयोग से प्रदर्शन, जानिए कब खुलेगा कसरक का फाटक


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। ओवरब्रिज निर्माण के चलते पिछले छह माह से बंद रेलवे स्टेशन फाटक और कसरक रेलवे फाटक को खोलने की मांग को लेकर रविवार को करणी सेना के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों, व्यापारियों और महिलाओं ने रेलवे स्टेशन फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवागमन तत्काल बहाल करने की मांग उठाई।

कई घंटे तक चले धरने के बाद रेलवे के सहायक अभियंता (एडीई) भास्कर भट्टाचार्य मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर (मंगलवार को) रेलवे स्टेशन फाटक से बाइक और कार के आवागमन की व्यवस्था शुरू कराने तथा एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से अनुमति देने का आश्वासन दिया। इसके बाद करणी सेना ने धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि उखली रोड स्थित रेलवे स्टेशन फाटक और खुदागंज रोड के कसरक रेलवे फाटक ओवरब्रिज निर्माण के कारण करीब छह माह से बंद हैं। इससे दर्जनों गांवों के लोगों को कस्बे तक पहुंचने के लिए 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। किसानों, व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि दोनों फाटक एक साथ बंद करने से हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। आंदोलन की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद करणी सेना ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि निर्धारित समय में वादा पूरा नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा नेता सत्यभान सिंह उखली और जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी अरुण कुमार शर्मा भौना सहित कई क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने सहयोग किया।

धरने में प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रवि चौहान, जिला संगठन मंत्री राणा प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगबीर सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष राजीव सिंह, सचिन चौहान, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!