• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में 270 मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा पर दिया जोर

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
19 Views

फर्रुखाबाद में 270 मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा पर दिया जोर


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद। एजूकेशनल मूवमेंट सोसाइटी, फतेहगढ़ द्वारा रविवार को बढ़पुर स्थित मधुर मिलन लॉन में जिले के विभिन्न शिक्षा बोर्डों में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 270 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) फैजान मुस्तफा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के भविष्य निर्माण में छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है और मुस्लिम समाज को सर सैयद अहमद खान की सोच से प्रेरणा लेकर नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा वकालत को भी बेहतर करियर विकल्प बताया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनवार अहमद खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि संस्था के सचिव सैयद रिजवान अली ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के जिला टॉपर्स सहित विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हाजी तरीक अहमद, मोहम्मद उमर खान, जमील अहमद सिद्दीकी सहित कई शिक्षाविदों, समाजसेवियों और अधिवक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लगभग 700 लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!