• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में नेशनल हाइवे पर टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
14 Views

तिलहर में नेशनल हाइवे पर टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहाँपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप की ओर जा रही टाटा 407 ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!