अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

बिहार से दिल्ली जाने को एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव, हो सकता बड़ा उलटफेर, चिराग ने तेजस्वी पर कसा तंज

By Ten News One Desk

Published on:

237 Views

बिहार से दिल्ली जाने को एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव, हो सकता बड़ा उलटफेर, चिराग ने तेजस्वी पर कसा तंज

टेन न्यूज़ !! 05 जून २०२४ !! डेस्क न्यूज़

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की। इसमें ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।

चुनाव परिणाम आते ही बिहार की सियासी गलियारी में हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पूरे देश की निगाहें उनपर टिकी हैं। मंगलवार शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने गए थे। आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से सीएम नीतीश कुमार जा रहे, उसी से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वह भी इंडी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होंगे। दोनों दिग्गजों के साथ दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

इधर, दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की। इसमें ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में क्या हुआ? इसका खुलासा नहीं हो पाया। चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमसभी लोग बधाई देने पहुंचे थे। जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में प्रदर्शन रहा। उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है उतना ही हमारे मुख्यमंत्री को भी जाता है।

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एकजुट है। किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। एनडीए का घटन दल मजबूती सरकार बना रहा। यह सरकार मजबूती से पांच साल चलेगी। अब हमलोग तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह अभी नादान हैं। उन्हें जमीनी समझ नहीं है। वह मुझे हाजीपुर हारने की शुभकामना दे रहे थे। लेकिन, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ था।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment