• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“तिलहर में जाम और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त! 19 मई से चलेगा बड़ा अभियान”

ByTen News One Desk

May 13, 2026
25 Views

“तिलहर में जाम और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त! 19 मई से चलेगा बड़ा अभियान”


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर में लगातार बढ़ रही जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय ने नगर पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश और सीओ ज्योति यादव भी मौजूद रहीं। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर तैयार किए गए एक्शन प्लान को जल्द लागू करने पर सहमति बनी।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि ने नगर में ई-रिक्शों के अव्यवस्थित संचालन से लगने वाले जाम का मुद्दा उठाते हुए उनके लिए रूट चार्ट बनाने की मांग की। साथ ही सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का सुझाव भी दिया।

व्यापारी नेता हितेश गुप्ता ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए नाला-नालियों की विशेष सफाई कराने की मांग रखी। इस पर एसडीएम और सीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगर में 19 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने 15 मई से विशेष सफाई अभियान चलाने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारी प्रदीप गुप्ता, सभासद अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता सहित कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!