• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान को फिर मिली रफ्तार, दूसरी धारा की खुदाई का एडीएम ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 21, 2026
3 Views

भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान को फिर मिली रफ्तार, दूसरी धारा की खुदाई का एडीएम ने किया निरीक्षण


14 किमी खुदाई पूरी, 10 जेसीबी मशीनों से तेजी से चल रहा कार्य


टेन न्यूज ii 21 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर,  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चल रहे “दस वर्ष, एक जनपद–एक नदी” कार्यक्रम के तहत भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान को एक बार फिर गति मिल गई है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने ग्राम पंचायत नवादा दह से उलेनापुर धारा तक चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बताया कि भैंसी नदी की दूसरी धारा, जिसकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है, की खुदाई का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ 08 मई 2026 को धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया था। अब तक लगभग 14 किलोमीटर क्षेत्र में खुदाई का कार्य पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि नदी पुनर्जीवन कार्य को गति देने के लिए 10 जेसीबी मशीनें लगातार लगाई गई हैं, जिससे शेष कार्य भी तेजी से पूरा कराया जा सके। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले पांच दिनों में बचा हुआ कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि बारिश से पहले नदी का स्वरूप स्पष्ट रूप से विकसित हो सके।

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य को संतोषजनक स्थिति में लाने के प्रयास जारी हैं और अब अभियान को और तेज़ करने की आवश्यकता है। इस दौरान बीडीओ मनीष दत्त, संजय पाठक, गर्गवार, संबंधित लेखपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!