• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर में पहली बार आयोजित हुई भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बड़ी संख्या में पहुंचे पहलवान व दर्शक

ByTen News One Desk

May 16, 2026
7 Views

फरीदपुर में पहली बार आयोजित हुई भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, बड़ी संख्या में पहुंचे पहलवान व दर्शक


टेन न्यूज़ ii 16 मई 2026 ii राकेश कुमार/रामवीर

फरीदपुर, बरेली।

विधानसभा फरीदपुर के कस्बा स्थित रामलीला ग्राउंड में शनिवार को बरेली कुश्ती संघ द्वारा भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फरीदपुर में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, वहीं प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा से फरीदपुर विधानसभा के प्रबल दावेदार बताए जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के निदेशक मेजर दीपक एवं ओंकार नाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बरेली कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरीश पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस दौरान कृष्णकांत यादव (अंतरराष्ट्रीय एशिया मेडलिस्ट), योगेंद्र पूनिया (सचिव) तथा शमशेर पहलवान भारत केसरी की देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन किया गया। आयोजकों ने बताया कि फरीदपुर में पहली बार इस प्रकार की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रामलीला ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में पहलवानों का जमावड़ा लगा रहा। दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता में कई नामी पहलवानों ने भाग लेते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह दिवाकर ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भविष्य में उन्हें अवसर मिला तो क्षेत्र के पहलवानों के अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए अलग से कुश्ती ग्राउंड बनवाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतियोगिता में बरेली केसरी जतिन तोमर पहलवान, अयूब पहलवान, शरीक पहलवान, मिंटू गुर्जर पहलवान, हरिकेश गुर्जर पहलवान, इरफान पहलवान, शमशेर पहलवान, जतिन शर्मा पहलवान, विक्की पहलवान, भीम पहलवान, यातेंद्र पहलवान, तूफान पहलवान एवं इरशाद पहलवान सहित कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!