• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
23 Views

डीएम की अध्यक्षता में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न


बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छ वातावरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश


टेन न्यूज ii 03 जून 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़ ल, लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर वीसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर एवं इमरजेंसी के रिनोवेशन कार्य को 30 जून तक पूरा कराने के निर्देश देते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसी रोड, नाली एवं अन्य अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए वॉल पेंटिंग, पार्क, क्यारियां, गमले तथा वार्ड और कैंटीन तक पहुंचने के लिए साइनेज लगाने के निर्देश दिए। मरीजों को मिलने वाले नाश्ते एवं भोजन का मेन्यू बोर्ड भी प्रदर्शित करने को कहा गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाए और पेमेंट गेटवे लिंक के साथ क्यूआर कोड गांव-गांव तक उपलब्ध कराया जाए, जिससे लोग स्वयं पंजीकरण कर सकें। साथ ही रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अनावश्यक वाहनों की आवाजाही रोकने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!