• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान करेंट लगने से वृद्ध की मौत

ByTen News One Desk

Jun 3, 2026
21 Views

घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान करेंट लगने से वृद्ध की मौत


पेड़ में उतरे हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए भाजपा कार्यकर्ता


टेन न्यूज ii 03 जून 2026 ii रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

लोकेशन: औरैया

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टीज्ञानी में घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे एक वृद्ध की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे पेड़ में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पट्टीज्ञानी (रखवारिया) निवासी 57 वर्षीय केदारनाथ पुत्र सुमेर अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क घर के पास लगे एक पेड़ से हो गया, जिसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। अचानक पेड़ में करंट उतरने से केदारनाथ उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक केदारनाथ भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव तिर्वा मेडिकल कॉलेज में है, जहां स्थानीय पुलिस द्वारा पंचनामा भरने की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!