• Mon. Jul 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मारपीट की पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पहुंची पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
5 Views

मारपीट की पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पहुंची पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार


तहरीर के अनुरूप कार्रवाई न होने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग


टेन न्यूज़ ii 06 जुलाई 2206 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो

लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज। जनपद कन्नौज के थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम रूरा निवासी महरोज बेगम पत्नी जुम्मन खान न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित महिला का आरोप है कि 1 जुलाई 2026 को शहनवाज खान, जाने आलम पुत्रगण अली मोहम्मद उर्फ चेतू खान तथा मुसवरी बेगम पत्नी चेतू खान ने उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि घटना में उनके गूंगे बच्चों को भी चोटें आईं।

महरोज बेगम ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में दी गई तहरीर के अनुरूप पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और केवल शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वास्तविक तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद इस मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच एवं अंतिम तथ्य पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!