• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
27 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि


राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए उनके आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत


टेन न्यूज ii 06 जुलाई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अदम्य साहस, अखंड भारत के प्रति अटूट समर्पण तथा लोकसेवा का आदर्श भाव प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श राष्ट्र निर्माण तथा जनसेवा के पथ पर सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता और जनकल्याण के लिए उनका जीवन सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!