• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के भकसी तिराहे हाइवे पर हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

ByTen News One Desk

Sep 17, 2024
207 Views

तिलहर के भकसी तिराहे हाइवे पर हुआ हादसा, ट्रक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत



टेन न्यूज़ !! १७ सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


अस्पताल जा रहे वृद्ध हाइवे पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने तत्काल सीएचसी पहुंचाया । जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है ।

लगभग 1 बजे नगर के मोहल्ला दोदराजपुर निवासी नेमचंन्द पुत्र कन्हई लाल 60 साइकिल से शुगर की जांच कराने अस्पताल जा रहे थे । इसी दौरान हाइवे के भक्सी तिराहे पर सड़क पार करते समय गैस सिलेंडर लेकर शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने नेमचंद को टक्कर मार दी । जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो गए । वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

टक्कर लगने से नेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हे राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही नेमचंद ने दम तोड दिया ।

मृतक के बेटे संजीव ने बताया वह चार भाई और चार बहने हैं । नेमचंद की मौत से घर में कोहराम मच गया । उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!