• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर: पशु चिकित्सालय में रेबीज इंजेक्शन की कमी, मरीज परेशान

ByTen News One Desk

Apr 23, 2026
44 Views

 

अलवर: पशु चिकित्सालय में रेबीज इंजेक्शन की कमी, मरीज परेशान


टेन न्यूज ii 23 अप्रैल 2026 ii रुपेश शर्मा ब्यूरो
अलवर (राजस्थान)। शहर के मिनी सचिवालय के सामने स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से आमजन, खासकर गरीब वर्ग के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब 15 से 20 दिनों से अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हुई है। इस संबंध में जब डॉक्टरों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिसके चलते मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पशु लेकर आने वाले लोगों का कहना है कि डॉक्टर उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लिख रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द रेबीज के इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को निशुल्क उपचार मिल सके और उन्हें राहत मिल सके।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!