• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने सो रही पत्नी की फावड़े से हत्या

ByTen News One Desk

Apr 29, 2026
2 Views

शाहजहांपुर: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने सो रही पत्नी की फावड़े से हत्या


टेन न्यूज ।। 30 अप्रैल 2026 ।। डीपी सिंह
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौती में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 50 वर्षीय महिला घर के अंदर गैलरी में सो रही थी। इसी दौरान उसके पति ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फावड़े से महिला के गले पर कई ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय दंपति के बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो अपनी मां का खून से लथपथ शव देखकर उनकी चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। बच्चों की हालत देख मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!