• Fri. Jul 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मानवता की मिसाल: जनसेवा हॉस्पिटल ने शिवभक्त का किया नि:शुल्क उपचार

ByTen News One Desk

Jul 31, 2026
9 Views

मानवता की मिसाल: जनसेवा हॉस्पिटल ने शिवभक्त का किया नि:शुल्क उपचार


टेन न्यूज ii 31 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

हाईवे किनारे स्थित जनसेवा हॉस्पिटल ने मानवता और सेवा भावना की एक और मिसाल पेश की है। कर्नाटक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे एक शिवभक्त की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उनका पूरी तरह नि:शुल्क उपचार किया। स्वस्थ होने के बाद शिवभक्त को हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक निवासी श्याम पुत्र मारुति अपने साथियों के साथ हरिद्वार की यात्रा पर निकले थे। मीरानपुर कटरा के पास अचानक उन्हें तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और चक्कर आने लगे। हालत बिगड़ने पर उनके साथी घबरा गए और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हाईवे स्थित जनसेवा हॉस्पिटल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डायरेक्टर एवं समाजसेवी सगीर खान के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल मरीज की जांच शुरू की। आवश्यक जांच, दवाएं, ड्रिप और अन्य उपचार उपलब्ध कराया गया। मेडिकल स्टाफ ने पूरी रात मरीज की लगातार निगरानी की। करीब रात 8 बजे भर्ती हुए शिवभक्त की तबीयत लगभग रात 1 बजे तक सामान्य हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति ठीक पाए जाने पर उन्हें स्वस्थ अवस्था में हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की जांच, दवाएं और उपचार सहित पूरी चिकित्सा सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इस सेवा के लिए शिवभक्त श्याम और उनके साथियों ने अस्पताल की डॉक्टरों की टीम तथा डायरेक्टर सगीर खान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनजान शहर में बिना किसी परिचय के मिला यह सहयोग उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।

जनसेवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं समाजसेवी सगीर खान ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि रास्ते में किसी यात्री, कांवड़िया या जरूरतमंद की तबीयत खराब होती है तो उसे समय पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए। इंसानियत की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अस्पताल से जाता है, तो यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और सम्मान है।

जनसेवा हॉस्पिटल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!