आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने छापामारी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी, जलती हुई भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण भी किए बरामद

टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। बिधूना क्षेत्र में आबकारी विभाग व पुलिस संयुक्त टीम द्वारा कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर क्षेत्र के कीरतपुर में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बनाने के लिए जलती हुई भट्टी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ मौके पर 600 लीटर लहन भी नष्ट किया गया वहीं शराब बनाने से संबंधित एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया।
आबकारी विभाग के निरीक्षक भगवान बक्स सिंह व उप निरीक्षक विनोद सचान के साथ पुलिस व आबकारी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कस्बे में अभियान चलाया गया आबकारी टीम द्वारा एक आरोपी चंद्रपाल पुत्र सोहनलाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
इस संबंध में आबकारी निरीक्षक भगवान बक्स सिंह ने बताया है कि अवैध शराब बनाने बेचने के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और किसी भी तरह अवैध रूप से शराब बिक्री नहीं होने दी जाएगी।