• Mon. Jun 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
16 Views

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। उ.प्र. पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत चल रही दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का सोमवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स महोबा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल, दस्तावेज सत्यापन काउंटर तथा शारीरिक मानक परीक्षण स्थल का गहन अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल, छाया, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर वंदना सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!