तिलहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर![]()
टेन न्यूज़ ।। 29 सितम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे स्थित पावर हाउस के आगे भक्शी पुल पर मंगलवार को अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकने से पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम घुसआरी निवासी श्यामा चरण का दामाद राम रतन बाइक से जा रहा था। भक्शी पुल पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक रुक जाने से बाइक सवार युवक पीछे से उसमें जा टकराया। हादसे में राम रतन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर बैठी दोनों महिलाओं को भी चोटें आईं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिलहर सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राम रतन को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।