भाजपा विधायक और नवनियुक्त राज्य मंत्री का नगर में ऐतिहासिक स्वागत

टेन न्यूज़ !! १७ मई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
उत्तर प्रदेश सरकार में नए राज्य मंत्री बने तिर्वा विधानसभा से विधायक कैलाश राजपूत का आज नगर पंचायत सौरिख एवं अपने गृह नगर छिबरामऊ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार नगर पहुंचे कैलाश राजपूत के स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं हजारों की भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन ने भी, सुरक्षा और यातायात की बेहतरीन मिसाल पेश की
आसमान में गूंजते पटाखे व आतिशबाजी, डीजे और ढोल की थाप पर थिरकते कार्यकर्ता, और भारत माता की जय, कैलाश राजपूत जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारों से गूंजता पूरा नगर
यह नजारा है नगर पंचायत सौरिख एवं नगर पालिका परिषद छिबरामऊ का, जहां भाजपा के लोकप्रिय विधायक और नवनियुक्त राज्य मंत्री कैलाश राजपूत का पहला नगर आगमन हुआ
सैकड़ो किलो फूलों एवं फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया, नगर के हर चौराहे,सड़कों व रास्तों पर पैर रखने की जगह नहीं थी
हजारों की इस भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट के बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आया, काफिले के कारण कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका थी, लेकिन पुलिस बल ने कुशलतापूर्वक मोर्चे को संभाला
जयंती प्रसाद गंगवार प्रभारी निरीक्षक थाना सौरिख एवं कपिल दुबे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छिबरामऊ के सटीक नेतृत्व और त्वरित सूझबूझ के चलते रूट को लगातार क्लियर रखा गया, जिससे आम जनता को परेशानी नहीं हुई और नगरों को बड़े जाम से बचा लिया गया
राज्य मंत्री के इस भव्य स्वागत ने जहां क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को साबित किया, वही इस विशाल आयोजन को बिना किसी जाम और अव्यवस्था के संपन्न करा कर, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी कुशल नेतृत्व और सूझबूझ का परिचय दिया
समस्त कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,सुब्रत पाठक पूर्व सांसद कन्नौज, असीम अरुण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, अर्चना पांडेय विधायिका विधानसभा छिबरामऊ,अरुण प्रताप सिंह (टीटू), मंजेश पाल, अजय पाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश तोमर, रमेश शाक्य सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सम्मिलित रहे
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट
