• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

ByTen News One Desk

May 17, 2026
39 Views

कन्नौज में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत


 टेन न्यूज़ !! १७ मई २०२6 !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज 

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर जनपद कन्नौज में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा।

सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों एवं वट वृक्ष (बरगद) के नीचे महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा और व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की गई।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सावित्री ने अपने तप और पतिव्रता धर्म के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

इस वर्ष अधिक मास होने के कारण ज्येष्ठ मास में दो अमावस्या तिथियां पड़ी हैं, किंतु धार्मिक परंपरा के अनुसार मुख्य ज्येष्ठ अमावस्या पर ही वट सावित्री व्रत रखा गया। इस व्रत को बड़मावस और बरगदाही के नाम से भी जाना जाता है।

मंदिरों और पूजा स्थलों पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!