• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़ : तिलहर भक्सी तिराहे पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Jun 13, 2026
9 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ : तिलहर भक्सी तिराहे पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत


टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । तिलहर क्षेत्र के भक्सी तिराहे के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम रुजवारी निवासी अंशुल पांडेय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा भक्सी तिराहे के निकट हुआ, जहां अंशुल पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिलहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सीएचसी पहुंच गए, जिससे अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!