• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एकादशी पर मेन मार्केट कटरा में भंडारे का आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ByTen News One Desk

Jun 11, 2026
8 Views

एकादशी पर मेन मार्केट कटरा में भंडारे का आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद


टेन न्यूज ii 11 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर के मेन मार्केट में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं, राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों की भारी भीड़ भंडारे में पहुंचने लगी। पूरे दिन श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे में पूड़ी-छोले के साथ ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। आयोजन समाजसेवी विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि एकादशी का पर्व सेवा, दान और पुण्य का संदेश देता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के कई सदस्य एवं नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विपिन वर्मा, विमलेश वर्मा, राजीव वर्मा, अभिराज, सूर्याश और सौरभ गुप्ता सहित कई लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और स्वयं प्रसाद वितरण में हिस्सा लिया।

भंडारे के दौरान बाजार क्षेत्र में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। लोगों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। देर शाम तक भंडारा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!