• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 18 हजार की घूस लेते वन विभाग का फॉरेस्टर संजय यादव गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jun 11, 2026
6 Views

रायबरेली में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 18 हजार की घूस लेते वन विभाग का फॉरेस्टर संजय यादव गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 11 जून 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो चीफ

लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग में तैनात एक फॉरेस्टर को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बछरावां थाना क्षेत्र में की गई, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग में तैनात फॉरेस्टर संजय यादव पर एक व्यक्ति से उसका काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर फॉरेस्टर के पास भेजा। जैसे ही आरोपी फॉरेस्टर संजय यादव ने 18 हजार रुपये की घूस ली, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बछरावां थाने लाया गया, जहां जांच के दौरान उसके हाथ धुलवाए गए। हाथ धुलने पर पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिसे रिश्वत लेने के अहम साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।

इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वन विभाग में खलबली मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने एंटी करप्शन टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर आरोपी फॉरेस्टर संजय यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता मान रहा है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट। :l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!