• Tue. Jul 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ByTen News One Desk

Jul 28, 2026
5 Views

लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई


टेन न्यूज ii 28 जुलाई 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के पूरे पांडे तिरहुत गांव निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ (83) का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। थाना प्रभारी हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, उमाकांत, सुधीर कुमार, विनय कश्यप और नौशाद ने अंतिम सलामी देकर दिवंगत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद उनके पुत्र राम प्रसाद पांडे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

अंतिम विदाई में कांग्रेस नेता रामदेव पांडे, कृष्ण नारायण पांडेय, रामदर्शन साहू, श्याम नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!