• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व: डीएम-एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jul 28, 2026
47 Views

गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व: डीएम-एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज ii 28 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 29 जुलाई को होने वाले स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान घाट पर भीड़ प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, नावों की उपलब्धता तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फ्लड टीम और स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए, ताकि स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!