• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

May 21, 2024
301 Views

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! २१ मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा में ईवीएम व वीवीपैट को सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

डीईओ सहित डिप्टी डीईओ एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिदिन स्ट्रॉग रूम के सुरक्षा सम्बन्धित बिन्दुओं को चेक कर पुष्टि की जाती है, जिससे कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सुरक्षाकर्मी निरंतर तैनात है। मंगलवार को डीईओ ने निरीक्षण कर सुरक्षा सम्बन्धित बिन्दुओं सहित मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विजिट रजिस्टर को देखा तथा स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा हेतु किये गये प्रबन्ध का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने चल रही मतगणना की तैयारियो का भी जायजा लिया। उन्होने मतगणना हॉल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। डीईओ ने निर्देशित करते हुये कहा कि मतगणना सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाये।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!