• Sun. Aug 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज जनपद के 18 शिक्षण संस्थानों में होगा प्रधानमंत्री जी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का सीधा प्रसारण

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
37 Views

कन्नौज जनपद के 18 शिक्षण संस्थानों में होगा प्रधानमंत्री जी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का सीधा प्रसारण


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देशभर के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे तथा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद कन्नौज के कुल 18 शिक्षण संस्थानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में एक साथ किया जाएगा।

जिलाधिकारी, कन्नौज द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक स्थान पर MY Bharat स्वयंसेवकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो कार्यक्रम के समन्वय, युवाओं की सहभागिता, नशा मुक्ति संकल्प एवं कार्यक्रम संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने बताया कि यह अभियान “Drug Free India @2047” के राष्ट्रीय विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने निकटतम निर्धारित संस्थान पर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन का लाभ प्राप्त करें तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प में सहभागी बनें।

जनपद के जिन संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उनमें जी.डी.सी. डिग्री कॉलेज, बंगर; समाज कल्याण छात्रावास, नसरापुर; भजनानंद इंटर कॉलेज; पी.एस.एम. कॉलेज एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, कन्नौज; सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कछाटीपुर; राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज तिरवा , माया देवी इंटर कॉलेज, कन्नौज; जागृति पब्लिक स्कूल, तालग्राम; एस.एम.सी.एम. इंटर कॉलेज, टडारायपुर; आई.टी.आई. कॉलेज, तालग्राम; महर्षि निशंक इंटर कॉलेज, कन्नौज; मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, छिबरामऊ; नेहरू पी.जी. कॉलेज, छिबरामऊ; चौधरी अवनीश कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, छबीलेपुरवा; आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज, सौरिख; राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक, जसौदा; वी.डी. तिवारी इंटर कॉलेज, जलालाबाद; भारतीय इंटर कॉलेज, नितानंदपुर तथा अविका कॉलेज, गुगरापुर शामिल हैं।

प्रत्येक संस्थान में MY Bharat के नामित स्वयंसेवक कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता गतिविधि का भी आयोजन करेंगे।

जिला युवा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए अपना सक्रिय योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!