• Tue. Jul 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 28, 2026
6 Views

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश


टेन न्यूज ii 28 जुलाई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से लेकर तिलहर तक विभिन्न प्रमुख मार्गों, विश्राम स्थलों और शिविरों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के लिए पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूरी करने तथा हुल्लापुर चौराहे पर गोल चक्कर एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए।

अल्हागंज-हुल्लापुर मार्ग पर हाईवे किनारे नगर पंचायत का कूड़ा मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर पूरा कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भेजने और स्थल को समतल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!