• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के निस्तारण के प्रति एसडीएम ने दिखाया सख्त रूख तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Jan 5, 2025
191 Views

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के निस्तारण के प्रति एसडीएम ने दिखाया सख्त रूख तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण



टेन न्यूज़ !! ०५ जनवरी २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के निस्तारण के प्रति एसडीएम ने दिखाया सख्त रूख तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

जनवरी माह के प्रथम शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष 36 समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दी गई।

एसडीएम जीत सिंह राय ने इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्या निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस दौरान तहसीलदार जयप्रकाश यादव,नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी,मनु माथुर,निकहत सिद्दीकी,अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा,आपूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार,मंडी सचिव पंकज मिश्रा,एसडीओ सौरभ शाक्य,कोतवाली प्रभारी राकेश तोमर,गौरव त्यागी,अनिल सिद्धू,जुगल किशोर पाल,जेब लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!