• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
4 Views

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii डीपी सिंह, एडिटर इन चीफ @डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से रविवार को जन भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को ‘गंगा में विषधर : भारत विखंडन 2.0’ पुस्तक भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

राजभवन में हुई इस शिष्टाचार भेंट को प्रशासनिक एवं औपचारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री समय-समय पर राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते रहते हैं।

इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!