• Tue. Jun 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चिराजुली में सूत सम्मेलन का सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ पत्रकार सुजीत कटकी को किया गया सम्मानित

ByTen News One Desk

Jun 16, 2026
3 Views

चिराजुली में सूत सम्मेलन का सम्मान समारोह आयोजित, वरिष्ठ पत्रकार सुजीत कटकी को किया गया सम्मानित


टेन न्यूज़ ii 16 जून 2026 ii प्रशांत बैश्य ब्यूरो,

सोनितपुर (असम)। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व चक्र क्षेत्र अंतर्गत चिराजुली स्थित सामुदायिक भवन में अखिल असम सूत सम्मेलन की सोनितपुर जिला समिति, चारिद्वार आंचलिक समिति एवं ढेकियाजुली प्राथमिक सूत सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, सांस्कृतिक कर्मी, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कटकी को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

ढेकियाजुली प्राथमिक सूत सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष लोहित चंद्र बोरा ने की, जबकि सचिव पोनाकांत बोरा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संचालन किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुजीत कटकी को विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें “किशोर किरात स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार”, “मंचप्राण पुरस्कार”, “साहित्य-संस्कृति साधना एवं समाचार-समाजसेवा-समन्वय पुरस्कार”, “सक्रिय पत्रकारिता पुरस्कार”, “ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार” सहित हाल ही में “असम जनहितैषी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

इन्हीं उपलब्धियों के सम्मान में सूत समुदाय के गौरवशाली पुत्र के रूप में सम्मेलन की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद सुजीत कटकी ने इसे जातीय संगठन की प्रेरणादायक पहल बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हाल ही में ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार प्राप्त करने वाले युवा पत्रकार, पर्यावरण कार्यकर्ता एवं प्रकृति प्रेमी संजय बरुवा को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने पर्यावरणीय अभियानों और पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा किए।

इसके अलावा इस वर्ष मैट्रिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समुदाय के छात्र-छात्राओं अंतरिक्ष बरुवा, धरित्री कटकी, जिंतु बोरा एवं माधुर्य मयुख कटकी को भी वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह में सोनितपुर जिला सूत सम्मेलन के महासचिव टंकेश्वर सूत, चारिद्वार आंचलिक सूत सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज कुमार बोरा, सचिव जीतू बोरा तथा पिठाखोवा प्राथमिक सूत सम्मेलन के अध्यक्ष घनकांत बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सूत सम्मेलन के पदाधिकारियों का पारंपरिक फुलाम गामोसा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!