नोएडा की बहू मंजिला इमारत में इलेक्ट्रिक बाइक से लगी आग![]()
टेन न्यूज़ ii 31 जुलाई 2026 ii गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा
इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने से पहले उसकी पूरी जानकारी के साथ-साथ उसके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें अन्यथा वह हादसे का कारण बन सकती है । जैसा कि नोएडा के ममूरा गांव में हुआ है जानते हैं विस्तार से।
नोएडा के ममूरा गांव में एक बहुमंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने के वक्त मकान के अंदर लगभग 40 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए फायर विभाग ने तुरंत एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ममूरा में ये हादसा एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने की वजह से हुआ. स्पार्किंग के बाद लगी आग देखते ही देखते बढ़ गई और इमारत से धुएं का गुबार उठने लगा.सीढ़ियों और लॉबी में धुआं फैलने के कारण इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवार अंदर ही फंस गए.