• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छिबरामऊ में गणपत बप्पा को नम आंखों से विदाई, ईशन नदी में हुआ भव्य विसर्जन, उमड़ा आस्था का सैलाब

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
14 Views

छिबरामऊ में गणपत बप्पा को नम आंखों से विदाई, ईशन नदी में हुआ भव्य विसर्जन, उमड़ा आस्था का सैलाब


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !!  नीरज प्रताप सिंह ,लोकेशन छिबरामऊ /कन्नौज


उत्तर प्रदेश के कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जनपद की तहसील छिबरामऊ क्षेत्र में गणेश विसर्जन का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कन्नौज का नगर सौरिख इस बार गणेश विसर्जन महोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा

नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में स्थापित की गई गजानन की भव्य प्रतिमाओं की विदाई देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा इस भव्य विसर्जन उत्सव का शुभारंभ नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, इसके बाद गणपत बप्पा की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ आगे बड़ी यात्रा में हजारों की तादाद में महिला,पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ शामिल हुई,

पूरा नगर “गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना” के गगन भेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा, भक्तों ने नम आँखों से अपने लाडले बप्पा को विदाई दी सुरक्षा के बीच, इन सभी गणेश प्रतिमाओं को बेहटा रामपुर ले जाया गया, जहां पवित्र ईसन नदी में पूरे आदर और हर्षोल्लास के साथ मूर्तियों का भू-विसर्जन किया गया

श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए थाना सौरिख के SHO नागेंद्र सिंह अपने पूरे दलबल के साथ मुस्तैद रहे, उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी, जिसके चलते यह पूरा महोत्सव बेहद शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ

आस्था के इस महापर्व में सुरक्षा और उल्लास का ऐसा बेजोड़ तालमेल देखने को मिला, जिसने सौरिख के इस उत्सव को यादगार बना दिया टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!