तिलहर में गैस सिलेंडर विस्फोट, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने की आर्थिक मदद![]()
पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से शीघ्र राहत, मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाने की मांग की
टेन न्यूज़ ii 26 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर के तिलहर नगर के मोहल्ला मौजमपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट की हृदयविदारक घटना में अंजूलता रस्तोगी का घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गृहस्थी का बहुमूल्य सामान आग की भेंट चढ़कर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता श्याम रस्तोगी, सभासद सुशील कुमार तथा सुनील कुमार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने तत्काल उपजिलाधिकारी तिलहर, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर एवं तहसीलदार तिलहर से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र प्रशासनिक सहायता, आर्थिक राहत तथा समुचित मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।